पंजाब सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीखों को अंतिम मंजूरी दी जा सकती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारियों को लेकर भी मंत्रिमंडल में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। पंजाब सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी।
सूत्रों के अनुसार, सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। खास तौर पर आज मीटिग में नई एक्साइज पॉलिसी 2016/27को मंजूरी मिल सकती है पिछली पॉलिसी में कुछ बदलाव किए जाएगे, अब आबकारी नीति के जरिए राजस्व बढाने, अवैध कारोबार पर सख्ती औ र सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाने पर फोकस है।
बैठक में कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा संभव है। कैबिनेट के फैसलों के बाद सरकार की ओर से औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी।पंजाब सरकार मार्च में अपना पांचवां जनहितैषी बजट पेश करेगी, जो पहले की तरह समाज के हर वर्ग की भलाई पर फोकस करेगा।
Top Tags