पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक : आज 3 बजें

आज पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक आज होने जा रही है।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में  यह बैठक दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-1 में बुलाई गई है।

 

बताया जा रहा है कि इस दौरान  कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

 

जानकारी के मुताबित पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी शताब्दी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की भी तैयारी की जा रही है।

 

बैठक में इस पर भी चर्चा होने की संभावना है। बाढ़ प्रभावितों  को मुआवजा राशि जारी करने और मुलाजिमों से संबधित मुद्दों पर फैसले शामिल हो सकते है।

 

कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के अनुसार, सरकार राज्य में कुछ नई योजनाओं की घोषणा के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं की समीक्षा भी कर सकती है।

साथ ही, जिन मुद्दों पर लंबे समय से विचार-विमर्श चल रहा था, उन पर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24