पंजाब सरकार की कैबिनेट की मीटिंग आज दोपहर 12 बजें

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सोमवार को पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है।

यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 12 बजे होगी और इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खास बात यह है कि यह कैबिनेट मीटिंग मनरेगा को लेकर बुलाए जाने वाले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र से ठीक पहले हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

सरकार की नजर केंद्र सरकार के नए कानून ‘विकसित भारत जी-राम जी’ पर है, जिसका पंजाब सरकार खुलकर विरोध किया है।

इससे पहले 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था।

उन्होंने लिखा था कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों और मजदूरों की रोजी-रोटी का सहारा बनी मनरेगा योजना को बदलकर गरीबों के घरों का चूल्हा ठंडा करने की कोशिश कर रही है।

यह मीटिंग मनरेगा को लेकर 30 दिसंबर को होने वाले स्पेशल सेशन से ठीक पहले बुलाई गई है।

यह इस साल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग है। इससे पहले 20 दिसंबर को पंजाब सरकार कैबिनेट मीटिंग हुई थी ।