पंजाब सरकार ने ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ पर लगाया बै/न

पंजाब में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बै/न लगा दी गई है। बतादें पहले ही मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के सभी प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया गया था । जिसकी वजह है मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सर्दी-जुकाम दूर करने वाली ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’  ने 11 मासूम बच्चों की जान ले ली थी ।

इस खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद कई राज्यों में इस कफ सिरप को बै/न कर दिया गया है।

 

पंजाब सरकार ने  ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’  पर बै/न लगाया

 

अब पंजाब सरकार ने भी इस पर कदम उठाया है और इस ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’  पर बै/न लगा दिया है।

इस संबध में सेहत विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिये गए है। पंजाब के सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, पंजीकृत चिकित्सक, अस्पताल/ स्वास्थ सेवा संस्थान आदि इस प्रोडक्ट की खरीद, ब्रिक्री या इसका उपयोग नहीं करेंगे।

यदि राज्य में इसका कोई स्टॉक पाया गया तो  इसकी जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को भेजने को कहा  गया है