पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ की अटैची वाले बयान के बाद पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अब कानूनी मोड़ ले रहा है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने लगातार कांग्रेस नेताओँ पर संगीत आरोप लगाती रही है इसी बीच उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री रंधावा पर भी कई आरोप लगाए जिसके लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कोर्ट जाने की बात कही है।
जिस पर रंधावा ने मैडम सिद्धू के बयान पर कहा कि “अब हम कोर्ट में बात करेंगे। अब तो सुखजिंदर सिंह रंधावा की पग का सवाल है। राजनीति में ऐसी बातें होती रहती हैं, इसमें नया कुछ नहीं है। लेकिन यह सच है कि मेरे माता-पिता का नवजोत सिद्धू के माता-पिता से दोस्ताना रिश्ता था। इस तरह के आरोप लगाना शर्मनाक है। यह तो सिर्फ सिद्धू ही बता सकते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी से ऐसी बातें कही थीं या उनकी पत्नी खुद ही ऐसा कह रही हैं।”
रंधावा ने नवजोत कौर से सवाल किये
- उन्होंने कहा जब ऱाहुल गांधी ने इनको कांग्रेस ज्वाइन करवाया था तो क्या तब पैसे लिए गये थे।
- आपने कहा अनिल जोशी को ज्वाइन करवाते वक्त पैसे लिए क्या आपको ज्वाइन करवाते वक्त पैसे लिए गये
- पूरी कांग्रेस को आपने कटघरे में खड़ा कर दिया आपका मोटिव क्या है?
इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने डॉ नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के मीडिया इंटरव्यू में दिए कथित झूठे और मानहानि करने वाले बयानों के लिए जारी किया गया। यह नोटिस न्यू चंडीगढ़ के वकील सौमन सिंह गिल और रितेश वाट्स द्वारा जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जोशी ने कभी कांग्रेस या अकाली दल में शामिल होने के लिए पैसे नहीं दिए और न ही किसी राजनीतिक पद या सदस्यता के लिए कोई भुगतान किया। डा. सिद्धू ने मीडिया, प्रिंट और सोशल मीडिया पर दावा किया कि जोशी ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पैसे दिए, जो पूरी तरह झूठ है।
Top Tags