पहाड़ों से आ रही बफीर्ली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम में आए बदलाव के कारण पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। पंजाब में कोहरे की मोटी परत के कारण कई जगह विजिबिलिटी शून्य रही। इससे रेल, सड़क व वायु यातायात प्रभावित हुआ है। आज पंजाब में रेड अलर्ट के बीच सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य रही। दो कदम दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। सुबह सात बजे तक घनी धुंध के साथ ओस भी गिरती रही।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज शनिवार को मौसम विभाग ने घने कोहरे का अ/लर्ट जारी किया है । चंडीगढ़ में मौसम को लेकर पहले से ही यलो अलर्ट जारी है। घने धुंध की वजह से आए दिन दुर्घ/टनों का भी दौर जारी है। वही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 दिसंबर तक बारिश भी हो सकती है इस दौरान गुरदासपुर में धुंध की वजह से कागज के रोल से लोड़ ट्रक पलट गया ।मोगा के समालसर में ट्रक और सवारियों से भऱी बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बस ड्राइवर को दोनो पैर टूट गए बस में बैठे सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गय़ा ।
Top Tags