पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने आवास पर कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत कर दी है,
इस मीटिंग में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है. इसमें ग्रामीण विकास विभाग, हाउसिंग विभाग व सेहत विभाग में भर्ती संबधी कई चीजों पर फैसले होने है।
बतादें पंजाब सरकार ने सोसाइटी एक्ट में संशोधन किया है
आज इस कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई है। फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने हरपाल चीमा ने बताया 1860 में बना
सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में लोग अपनी सोसाइटी या ट्रस्ट रजिस्टर्ड करवाकर आगे लीज पर देते है इससे इसका मिस्यूज होता था।
अब पंजाब में चल रही सोसाइटी और ट्रस्ट का सालाना ऑडिट होगा।
इनकी वित्तिय जाचं के लिए प्रबंधक नियुक्त किया जाएगा। इसी के लिए पंजाब सरकार ने सोसाइटी एक्ट में आज संशोधन किया है।
अब रजिस्ट्रार सोसाइटी के जरिए इसका ऑडिट करेंगे उन्होने कहा 1860 के बाद यह पहला संशोधन है ।
Top Tags