पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड का सामना लोहड़ी तक करना पड़ेगा

पंजाब और चंडीगढ़ में  कड़ाके की ठंड पड़ रही है सुबह और शाम से हांड़ कपा देने वाली ठंड और धुंध का सामना  लोहड़ी तक लोगों को करना पड़ेगा और शीत लहर की संभावना भी बनी रहेगी.

मौसम विभाग की ओर से आज, यानी 9 जनवरी के लिए घने कोहरे, शीत लहर और कोल्ड-डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की हल्की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से 5.5 डिग्री कम है. अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे दर्ज किया गया.

अमृतसर में दृश्यता 150 मीटर दर्ज हुई, जबकि बठिंडा 5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा

. 8 जनवरी वाले दिन दोपहर एक बजे के आसपास धूप निकली जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई.

वही अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है.

जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ स्थानों पर  शीत लहर चल सकती है.