लखनऊ में जनता दर्शन, CM योगी ने “सीमा” को दिया न्याय का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादीयों की समस्या सुनी और निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी हमेशा से ही प्रदेशवासियों की समस्याययों के समाधान के लिए खड़े रहते है इसलिए वो जनता दर्शन का आयोजन करते है।

 

इस दौरान जनता दर्शन में लखनऊ की रहने वाली सीमा अपनी दो बच्चियों के साथ पहुंचीं. उन्होंने अपनी समस्या को  CM के सामने रखा, उन्होने बताया की ससुर के निधन के बाद पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। आर्थिक तंगी के चलते वह बच्चों के साथ भटक रही हैं. सीमा ने ससुराल में रहने की अनुमति और बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहायता की मांग की.  इस पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

इसके साथ ही जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर उनका प्रार्थना पत्र लिया , इसके साथ ही जनता दर्शन में पुलिस, बिजली विभाग और इलाज से जुड़ी आर्थिक सहायता के कई मामले भी सामने आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर सुख-दुख में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है और हर जायज समस्या का समाधान किया जाएगा.