गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 चंडीगढ़ प्रशासन ने 25 नवंबर 2025 मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
प्रशासन ने पूर्व अधिसूचना में बदलाव करते हुए कहा कि यह दिन अब गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पूर्ण सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।
नई अधिसूचना के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 25 नवंबर को बंद रहेंगे।
प्रशासन ने इसे शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के होम सेक्रेटरी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी कर दिए गए है।
Top Tags