त्योहारों के सिलसिले में गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इधऱ करीब चार दिन से आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में वयस्त रहने के बावजूद आज उन्होंने जनता दर्शन का कार्य़क्रम किया। आराम करने के बजाय उन्होंने जन समस्याओं के निस्तारण को महत्व दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आम नागरिकों से सीधे संवाद किया.
उन्होंने लगभग 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी स/मस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना है. उन्होंने कहा हमारी सरकार इसी दिशा में काम भी कर रही है. लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए जन समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री हर व्यक्ति तक खुद पहुंचे
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में हर व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की. उन्होंने लोगों से उनके प्रार्थना पत्र लिए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्हें सौंपते हुए कहा कि प्रत्येक मामले को गंभीरता से लिया जाए. वहीं महिलाओं ने हाथ जोड़कर और आंचल फैला कर समस्याओं का समाधान मांगा और मदद की गुहार लगाई
अ/वैध कब्जों और कमजोरों के उत्पी/ड़न पर स/ख्त रुख
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि अ/वैध कब्जा करने वालों और गरीबों को बेदखल करने वालों के खि/लाफ स/ख्त का/र्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कोई भी रा/हत नहीं मिलेगी, और जिम्मेदारों के खि/लाफ कानूनी कार्यवाही अनिवार्य है. यदि वि/वाद पारिवारिक प्रकृति का है, तो उसे आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाया जाए.
स्वास्थ्य सहायता और बच्चों के लिए विशेष पहल
वहीं जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि सरकार जरूरतमंदों को पूरा सहयोग प्रदान करेगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इलाज से जुड़े प्रस्तावों को तेजी से तैयार कर राज्य शासन में भेजा जाए ताकि कोई भी मरीज समय से उपचार से वंचित न रहे. इस मौके पर कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंची थीं. मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट देकर उत्साहित किया और उन्हें पढ़ाई में मन लगाकर देश का भविष्य बनने की प्रेरणा दी.
Top Tags