PU सीनेट चुनाव पर मीटिंग बेनतीजा, छात्रों ने जारी रखा मो/र्चा”

पंजाब यूनिर्वसिटी में सीनेट चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट यह कि आज PU स्टूडेंट और वीसी की मीटिंग बेनतीजा साबित हुई ।

बतादें वाइसं चासलर प्रोफेसर रेनू विज की तरफ से पंजाब यूनिर्वसिटी चंडीगढ़ बचाओँ मोर्चा के सदस्यों से मिटिंग हुई हांलाकि इस मिटिंग का कोई नतीजा नहीं निकला ।

मीटिंग सकारात्मक माहौल में आयोजित हुई वही PU प्रबंधन ने छात्रों को बताया उन्होंने अपनी तरफ से सीनेट चुनाव करवाने के लिए उपराष्ट्रपति को शेड्यूल भेज दिया है, और जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

लेकिन छात्रों को इससे कोई संतोष नही मिला उनका कहना है जब तक अधिसूचना नही जारी किया जाता है तब तक उनका मोर्चा जारी रहेगा।

बतादें केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को ही जानकारी दि थी उनकी तरफ से उपराष्ट्रपति को सीनेट चुनाव करवाने के लिए प्रपोजल भेजी गई है जैसे ही उनको इसकी मंजूरी मिलेगी वह चुनाव का ऐलान  तुरंत ही कर देगें।