कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 3 दिन रणथंभौर में रुकने के बाद आज परिवार सहित दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 30 दिसंबर को परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ निजी दौरे पर रणथंभौर पहुंची थीं।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा, बेटी मिराया, बेटे की मंगेतर बताई जा रही अविवा बेग सहित मित्र और रिश्तेदार मौजूद थे।
रेहान वाड्रा और अविवा बेग की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही हांलाकि वाड्रा परिवार ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्ठि नही कि है।
प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने 31 दिसंबर की रात परिवार के साथ होटल शेरबाग में नए साल का जश्न मनाया।
इसके बाद 1 जनवरी की सुबह राहुल गांधी रणथंभौर से दिल्ली रवाना हो गए,
प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ रणथंभौर में ही रुकी रहीं।
Top Tags