वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटो पोस्ट की है। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि सगाई 29 दिसंबर 2025 को हो गई है।
सांसद प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई की खबरें जब से सामने आईं, तभी से उनकी होने वाली बहुरानी के चर्चे तेज हो गए। यही नहीं उनकी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं, जहां उनकी खूबसूरती देखते ही बनी। गांधी परिवार में निजी खुशियों का जश्न अब सार्वजनिक हो गया है। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी बचपन की दोस्त अवीवा बेग के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों ने रेहान और अवीवा के रिश्ते पर लगी सभी चर्चा को विराम दे दिया है।
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने 29 दिसंबर को हुई सगाई की फोटो शेयर कर दी है, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गई।
जिसमें रेहान और अवीवा बेग का अंदाज कमाल का लगा। रेहान और अवीवा की सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई। सगाई में परिवार के लोग ही शामिल हुए। सगाई बहुत ही शांति प्रिय ढ़ग से हुई थी। प्रियंका और रॉबर्ट ने शादी के बंधन में बंधने को तैयार अपने बेटे को बधाई दी और खूब प्यार लुटाया। वही 4 दिनों बाद आज सगाई को लेकर गांधी परिवार ने सभी अटकलों को विराम दे दिया।
प्रियंका गांधी ने भावुक संदेश लिखा
प्रियंका गांधी ने बेटे और होने वाली बहू की तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा।
उन्होंने दोनों को ढेर सारा प्यार भेजते हुए कहा कि वे हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान बनाए रखें और जैसे बचपन से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं, वैसे ही आगे भी बने रहें।
रॉबर्ट वाड्रा ने संदेश लिखा
वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने भी इस खास मौके पर दिल से भरा संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब बड़ा हो गया है और उसे अपना जीवनसाथी मिल गया है।
उन्होंने दोनों के लिए खुशियों, मजबूती, प्रेम और साथ से भरे जीवन की कामना की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़ें।
Top Tags