रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजें दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 23वें भारत-रूस समिट के लिए दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। पुतिन का 4 साल बाद यह पहला भारत दौरा है। उन्हें रिसीव करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पालम एयरपोर्ट गए थे ।
PM मोदी ने पुतिन को रूसी में लिखी गीता भेंट की
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर, रेड कार्पेट पर स्वागत किया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा- दोस्त पुतिन का स्वागत करके खुशी हो रही है। आज सुबह 11 बजे पुतिन का औपचारिक स्वागत राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे , फिर दोनों नेता समिट में भाग लेने के लिए हैदराबाद हाउस रवाना होंगे।
PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली है
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे, जो 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का प्रतीक है।
दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है। पुतिन का आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत किया गया।
सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट होगी। मोदी और पुतिन आज शाम बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर देंगी।
इससे पहले कल शाम प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।
राष्ट्रपति भवन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, 21 तोपों की सलामी और सेरेमोनियल वेलकम के बाद पुतिन राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे।
राष्ट्रपति पुतिन औऱ प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस समिट में भाग लेंगे। ये भारत और रूस के बीच होने वाली सालाना बैठक का हिस्सा है। हर साल दोनों देश बारी-बारी से इस बैठक की मेजबानी करते हैं। इस बार भारत की बारी है। इसके साथ ही दोनो नेता आज शाम बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे और रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान मे स्टेट डिनर देगी।
Top Tags