राष्ट्रपति मादुरो को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया गया, गिरफ्तारी पर वि/वाद

सोमवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अदालत में पेश किया गया.

मादुरो और उनकी पत्नी पर ड्र/ग्स तस्करी का आ/रोप है. जिसका मुकदमा अमेरिका में चलेगा.

मादुरो और उनकी पत्नी ने कोर्ट में अपने खिलाफ लगे ड्र/ग्स और हथियार त/स्करी से जुड़े सभी आरोपों से इनकार किया।

CNN के मुताबिक, मादुरो ने अदालत में अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि मुझे किडनैप किया गया है। पहली सुनवाई में मादुरो ने खुद को निर्दोष बताया

दूसरी तरफ वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति बना दिया गया है.

हालांकि अमेरिका का यह क्लियर प्लान है कि वो वेनेजुएला पर अपना कंट्रोल पूरी तरह बरकरार रखेगा

मादुरो के वकीलों ने अमेरिकी कार्रवाई को सैन्य अपहरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी।

बचाव पक्ष अमेरिकी अदालतों के अधिकार क्षेत्र (ज्यूरिस्डिक्शन) को भी चुनौती देने की तैयारी में हैं।

उनकी कानूनी रणनीति का मुख्य आधार यही होगा कि अमेरिकी एजेंसियों ने विदेशी जमीन पर अवैध कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया।

वही अदालत के बाहर मादुरो के खिलाफ सुनवाई के दौरान सैकड़ों लोग जमा हुए।

एक तरफ अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, तो दूसरी ओर मादुरो विरोधी लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए।