राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उनका स्वागत किया । इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप राष्ट्रपति को नगर की चाबी भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। वातावरण में जोश के साथ साथ लखनऊ वाली तहजीब और मेहमाननवाजी की साफ झलक दिखाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज के ध्यान योग शिविर का शुभारंभ किया
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज के ध्यान योग शिविर का शुभारंभ किया. गुलजार उपवन में तीन एकड़ में बना यह ध्यान एवं योग केंद्र भविष्य में व्यसनमुक्त और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में कार्य करेगा. यहां राजयोग ध्यान के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मउन्नति के लिए प्रेरित किया जाएगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के इस कार्यक्रम में आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है. भारत की सभ्यता ने विश्व कुटुंबकम का संदेश दिया है. आगे बढ़ने के साथ भीतर झांकने की भी यात्रा शुरू करें, मन को शुद्ध करें।
राष्ट्रपति ने कहा कि हर मनुष्य चाहता है कि दूसरों पर विश्वास करें. विश्वास वहीं टिकता है जहां मन और भावनाएं शुद्ध हों. शांति और आनंद किसी बाहरी वस्तु में नहीं बल्कि हमारे भीतर है. जब आत्मिक चेतना आती है तो यह विश्व शांति की नींव बनती है. ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा विश्व शांति, नागरिक मूल्यों व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास के लिए प्रशंसनीय है. आइए शांति को अपने भीतर जगाएं. विश्वास को विचारों में उतारें और एकता को कर्मों में प्रकट करें.
Top Tags