सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का सस्पेंशन विवा/द पर सियासत गर्म

पंजाब में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं लेकिन कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने सियासत गर्मा दी है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को पंजाब कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई नवजौत कौर के उस बयान के बाद लिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं।

कांग्रेस में सीएम बनने के लिए 500 करोड़ रुपये के सूटकेस भेजने की बात कहने वाली नवजोत कौर पर प्रदेश प्रमुख ने पार्टी ने निकालने का नोटिस जारी किया था। इस पर नवजोत कौर सिद्धू ने पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मेरा सस्पेंशन ऑर्डर एक स्टेट प्रेसिडेंट (राजा वारिंग) का है, जिनका कोई मतलब नहीं है। मैं दिल्ली हाई कमांड के टच में हूं। हमारी भी कंडीशन हैं कि हम चोरों को सपोर्ट नहीं करेंगे। हालांकि, कांग्रेस से निष्कासित होने का असर नवजौत सिंह सिद्धू पर दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहा है

पंजाब की राजनीति में अपने बयान से भूचाल लाने वाली सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने निष्कासन की नोटिस को बेकार बताया । उन्होंने कहा कि वह हाईकमान की संपर्क में हैं। रंधावा की लीगल नोटिस के सवाल पर कौर ने कहा कि 70 फीसदी AICC मेरे साथ है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बयान दिया

नवजोत सिंह सिद्धू ने बयान दिया “यह नोटिस राज्य के उस एक अध्यक्ष की ओर से दिया गया है जिसकी कोई मान्यता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के नोटिस बहुत निकलते हैं। मेरी पार्टी से ऊपर लगातार बात हो रही है। नवजोत ने आगे कहा कि हमारी भी कंडीशन हैं कि हम चो/रों का साथ नहीं देंगे। 4-5 लोग हैं जो कांग्रेस पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप उनको साइड करने के लिए तैयार हैं तो हम उसके बाद सोचेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सुखजिंदर रंधावा को जवाब देना है।”