मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक तनातनी.. AAP-Congress का शुरु वार

चंडीगढ़ नगर निगम में 29 जनवरी को मेयर चुनाव होना है लेकिन इससे पहले AAP औऱ कांग्रेस में इंटरनेट मीडीया पर ही वार शुरु हो गई है। अभी मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा किए कांग्रेस को 24 घंटे भी नहीं गुजरे हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर वार पलटवार शुरु कर दिए है । आप ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसकी भाजपा के साथ साठगांठ बता दी है।

 

एक तरह से कांग्रेस के समर्थन को भी आप ने ठोकर मार दी है। शहर पहुंचे आप चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने सोशल मिडिया X  पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की हाथ मिलाते फोटो साझा कर हमला बोला। जरनैल सिंह ने लिखा कि एक तरफ कट्टर विरोधी बनने का दिखावा, दूसरी ओर सत्ता में साझेदारी। सरदार जरनैल सिंह ने लिखा कि दोनों की यह नूरा कुश्ती सब देख रहे हैं। देश अब इस फर्जी लड़ाई और नाटक को समझ चुका है। यह खेल अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला।

कांग्रेस का पलटवार

वही आप प्रभारी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने पलटवार करते हुए लिखा कि जब 2024 में मेयर आप का और सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भाजपा के बने थे तब कौन सी कुश्ती खेली जा रही थी। कांग्रेस नहीं आप भाजपा की B टीम है। उनके पार्षदों ने ही भाजपा मेयर बनवाए।

चुकी इस बार हाथ खड़े कर वोटिंग होगी तो क्रास वोटिंग संभव नही है , अगर कांग्रेस और आप का गठबंधन टूटता नही तो तो आप के 11 और कांग्रेस के 6 पार्षद इसके साथ 1 सांसद यानी कुल 7 वोट मिलाकर 18 वोट हो जाते इतने तो भाजपा के भी है  इससे साफ तौर पर तय है भाजपा के 18 पार्षद  एकजुट  रहेगे और कांग्रेस और आप के अलग अलग अपने  मेयर उम्मीदवार के लिए हाथ खड़े करेगे तो उनकी तीनों पदों पर हार तय है।