पंजाब में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर को गिर/फ्तार कर लिया. यह वही मामला है जब कंचनप्रीत ने हाल ही में 11 नवंबर को हुए तरनतारन उपचुनाव लड़ा था, लेकिन अब उन पर कनाडा बेस्ड गैंग/स्टर अमृतपाल सिंह बाथ से सांठगांठ के आरोप लगे हैं. इसके साथ ही 11 नवंबर को हुए उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को धम/काने, फर्जी मुकदमों और पुलिस के दुरु/पयोग से जुड़ा बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय कंचनप्रीत कौर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजें जांच के लिए मजीठा पुलिस स्टेशन पहुंची थी लगभग 5 घंटे बाद शाम 5.30 बजें उन्हें गिर/फ्तार कर लिया गया। वही अकाली दल इसे भगवंत मान सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध बता रहा है, जबकि पुलिस का दावा है कि यह संगठित अप/राध का मामला है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाम लिए शिअद पर तंज कसा
घटना की शुरुआत तरनतारन उपचुनाव से हुई, जहां कंचनप्रीत शिअद उम्मीदवार थीं. चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाम लिए शिअद पर तंज कसा था कि ‘वे एक गैंग/स्टर की सास को टिकट दे रहे हैं.’ कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुलासा किया कि अमृतपाल सिंह बाथ कंचनप्रीत के परिवार से जुड़े हुए हैं. रंधावा की तीन बेटियां हैं, लेकिन प्रचार में सिर्फ कंचनप्रीत ही सक्रिय थीं. कंचनप्रीत ने बाथ से रिश्ते पर न तो पुष्टि की है और न खंडन.
6 घंटे तक पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, कंचनप्रीत दोपहर में मजीठा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. उन्हें पासपोर्ट और पुराने मामलों की जांच के लिए समन दिया गया था. चुनाव में उनके खिलाफ तीन अन्य केस थे, जिनमें उन्हें पहले जमानत मिल चुकी थी. लेकिन, 6 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद शाम 5:30 बजे गिर/फ्तारी हो गई. एफआईआर नंबर 208 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 174, 351(2) 351(3) , 513 और 111 लगाई गई हैं.
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इसे AAP का डरावना खेल बताया है, बादल ने कहा कि कहा, ‘यह लोकतंत्र की ह/त्या है. हम कोर्ट जाएंगे.’ कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा, ‘यह राजनीतिक दबाव है.’ कंचनप्रीत को अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा. पंजाब में यह गिर/फ्तारी सियासी हलचल बढ़ा रही है, जहां AAP और SAD के बीच टकराव पहले से गहरा है. क्या यह बदला है या न्याय? इसकी जांच जारी है.
पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा का बयान
पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा, “पंजाब की बेटी को ऐसे झूठे केस में गि/रफ्तार करना शर्म की बात है. वह एक सैनिक की बेटी है और दो साल के बच्चे की मां है, सरकार महिलाओँ के सम्मान की बात करती है लेकिन व्यवहार में कुछ और ही कर रही है।
कचंनप्रीत ने मीडिया से बात करने से इंकार किया
इसके साथ ही कचंनप्रीत ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया है और यह कहा है कि उन्हें सिर्फ अदालत पर भरोसा है।
Top Tags