प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बा/ढ़ प्रभावित राज्यों हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे. इस दौरे पर बारिश और बा/ढ़ से हुए नुक/सान और पुनर्वास के कार्य की समीक्षा करगें. PM मोदी सबसे पहले हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, पीएम मोदी सबसे पहले दोपहर 1:30 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचेंगे, जहां वे सबसे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसके बाद वे धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आ/पदा मित्र टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पीएम मोदी बा/ढ़ पीड़ितों से भी बातचीत करेंगे.हिमचाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक करेंगे. इसमें राज्य में हुए नुक/सान से लेकर उनके पुनर्वास सभी पर चर्चा की जाएगी, इसके बाद प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, जो लगभग 3 बजे होगा 4:15 बजे के करीब गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर समीक्षा करेंगे,बतादें सोमवार को आप सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों की पूरी टीम उतारकर केंद्र सरकार से 60,000 करोड़ के बकाया व 20,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। पंजाब के लोगों के पास लगभग साढ़े तीन वर्ष बाद पीएम से मिलने का मौका आया है।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
3:00 बजे दोपहर: बा/ढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे
4:15 बजे: गुरदासपुर पहुंचेंगे, बा/ढ़ प्रभावितों से मिलेंगे
समीक्षा: बैठक में बा/ढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेंगे।
पंजाब के मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से क्या मांग की?
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा, बरिंदर गोयल, डॉ. बलबीर व चीमा ने 60,000 करोड़ का बकाया मांगा
जीएसटी से नुक/सान का 50,000 करोड़, आरडीएफ का रुका 8,000 करोड़ मिले: अमन अरोड़ा
मंडी बोर्ड की सड़कें तबा/ह, 3,300 स्कूल भवन टूटे, बिजली के हजारों खंभे गिरे, ट्रांसफार्मर जले: गोयल
130 करोड़ की दवाइयां खरा/ब, 1280 डिस्पेंसरियां, 101 स्वास्थ्य केंद्र क्षति/ग्रस्त: बलबीर
2000 गांवों का इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट, साढ़े चार लाख एकड़ में फसलें बर्बाद, केवल आपदा प्रबंधन राशि पर्याप्त नहीं: चीमा
राज्य सरकारों को प्रधानमंत्री से आस- दोनो राज्य की सरकारों ने विशेष रा/हत पैकेज प्रदान करने का अनुरोध किया है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने आ/पदा प्रभावित राज्य के लिए विशेष पैकेज की उम्मीद पीएम से लगाई है, वही पंजाब के जलसंसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी कम से कम 25,000 करोड़ रुपये के मुआवजे की तत्का/ल घोषणा करेंगे, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags