PM मोदी की रैली सीतामढ़ी में “BJP और NDA जो कहते हैं वो करते हैं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीतामढ़ी पहुंचे. इस दौरान सीतामढ़ी जिले में पीएम मोदी की रैली में लोगों की भारी भीड़ जुटी.

बतादें जिले के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में मंच से अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, BJP और NDA  जो कहता है वह पूरा करता है.

6 नवंबर को हुए  बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ उत्साह दिखाया है.

पहले चरण में 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक राज्य के किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है ।

यह आंकड़ा बताता है कि इस बार मतदाता पूरी तरह सक्रिय हैं और बदलाव या स्थिरता – दोनों ही चाहतों के साथ मतदान कर रहे हैं.

अब सभी की नजर दूसरे चरण पर है, जिसमें बाकी 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी.

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

PM ने सीतामढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित किया

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान तेज है.

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पहले चरण के मतदान में NDA के पक्ष में हुए मतदान को लेकर RJD और उसके सहयोगियों पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है. बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है.

बिहार के बच्चे  डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनेंगे

‘बिहार में कट्टा वालों के लिये कोई जगह नहीं है. यहां के बच्चे रंगदार नहीं बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनेंगे.’ यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को सीतामढ़ी जिले में कही. सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिये समर्थन मांगा और विपक्ष पर हमलावर भी दिखे।

PM मोदी ने NDA के मेनिफस्टो का जिक्र किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में निवेश के बारे में बताते  हुए कहा, NDA के मेनिफस्टो का जिक्र करते हुए कहा, सरकार का फोकस बिहार में निवेश पर है. एनडीए ने अपने मेनिफेस्टो में बिहार के विकास का रास्ता बता दिया है. नीतीश जी ने टूटा हुआ भरोसा लौटाया है. इस तरह से मंच से पीएम मोदी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की.