आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अमित शाह को जनसेवा के प्रति समर्पित और मेहनती बताया, साथ ही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। अमित शाह आज 61 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था। इसके साथ ही वो आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं।
PM मोदी ने अमित शाह को लेकर X पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित हैं ।
पीएम मोदी ने लिखा कि भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षित व गरिमापूर्ण जीवन देने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं
Top Tags