भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर भव्य कार्यक्रम के लिए तैयार है अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कल 25 नवंबर को भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के मुख्य शिखर पर विशेष केसरिया ध्वज फहराएंगे, यह ध्वज मंदिर निर्माण पूरा होने का विश्व को संदेश देगा। इस समारोह में पीएम मोदी का रोड शो भक्तों का स्वागत और होने वाले कार्यक्र्म बेहद ही खास होगे इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। रामलला के भव्य मंदिर में कल होने वाले ध्वजारोहण समारोह कोई साधारण आयोजन नहीं है, अयोध्या में 25 नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होने जा रहा है अयोध्या धाम से गहरे संबंध रखने वाले लोगों को इस कार्यक्रम में प्राथमिकता दी गई है,
विशेष अतिथियों की सूची तैयार
चंपत राय जो सभी व्यवस्थाओं के प्रभारी हैं. उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेश ‘सामाजिक समरसता’ को ध्यान में में रखते हुए कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, समारोह में आम श्रद्धालुओं के साथ वे समुदाय भी शामिल होंगे जिनका रामायण में विशेष उल्लेख है.. इस आयोजन के लिए 6,000-8,000 लोगों की सूची तैयार की गई है.

राम मंदिर की धर्म ध्वजा बेहद ही खास
बता दें कि राम मंदिर की धर्म ध्वजा बहुत ही खास है. इसका रंग केसरिया है. केसरिया रंग ज्वाला, प्रकाश, त्याग और तप का प्रतीक माना जाता है, जो कि सनातन परंपरा का भी प्रतीक है.
कल के विशेष कार्य़क्रम में प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा साकेत महाविद्यालय आएंगे. यहीं से उनका रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो राम मंदिर तक जाएगा। बतादें 25 नवंबर का दिन त्रेता युग में भगवान राम और माता सीता के विवाह पंचमी के पुण्य काल से मेल खाता है. पूरे शहर को भव्य रूप में सजाया गया है और पूरे शहर में सांस्कृतिक उत्सव का माहौल है.
Top Tags