PM मोदी आज देंगे मुंबई को सौगात: नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर है. मुंबई दौरे पर जाने से पहले दिल्ली में वह 9वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज करेंगे. इसके बाद मुंबई में आज शाम देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे. इस हवाई अड्डे को 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. पीएम मोदी यहां कई अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिसे लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही वे मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन करेंगे। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. इसके शुरू होने से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़ कम होगी और मुंबई वैश्विक मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम की श्रेणी में शामिल होगी.

 

Mumbai One मोबाइल ऐप लॉन्च

 

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को Mumbai One मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे। ये भारत का पहला ऐप होगा जो 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को एक जगह पर लेकर आएगा। यह ऐप मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेन और बस सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाएगा. इसके जरिए यात्री सिंगल टिकटिंग सिस्टम, रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट, रूट अलर्ट, और आपातकालीन सूचनाएं जैसी सुविधाएं पाएंगे.

 

वॉटर टैक्सी से सीधे कनेक्ट होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट

 

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को वॉटर टैक्सी से सीधे कनेक्टिविटी दी गई है और ये इस तरह का देश का पहला एयरपोर्ट होगा।

 

मुंबई मेट्रो की पहली फुली अंडरग्राउंड लाइन

 

एक्वा लाइन, मुंबई मेट्रो की ऐसी पहली लाइन होगा, जो पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। मुंबई मेट्रो की ये लाइन दक्षिण मुंबई के प्रमुख इलाकों- फोर्ट, मरीन ड्राइव, मंत्रालय, RBI, BSE, और नरीमन पॉइंट को जोड़ेगी । 33.5 किलोमीटर लंबी इस नई मेट्रो लाइन पर कुल 27 स्टेशन हैं. यह लाइन 37,270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है, जिससे रोजाना 13 लाख लोगों के सफर करने का अनुमान है.