PM मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहें हैं, इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने ट्वीट में बताया कि टोक्यो पहुंच गया हूं, भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया।मोदी ने अपने भाषण में भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है। मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। मोदी से पहले जापान के PM इशिबा ने कहा कि भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने है। अपनी जापान यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है।

पीएम मोदी को जापान में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया

पीएम मोदी को जापान में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।  जापान पंहुचनें पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक भारतीय नृत्य ‘भरतनाट्यम’ से PM मोदी का स्वागत किया स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया इसके साथ ही राजस्थानी भजन भी सुनाया गया, इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। आपको बतादें PM मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। वही भारतीय मूल के लोगों ने कहा,- वी लव यू मोदी जी। जय श्री राम और भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। साथ ही आपरेशन सिंदूर के लिए मोदी को बधाई दी। जापानी महिला कलाकारों ने मोदी का स्वागत पारंपरिक भारतीय नृत्य भरतनाट्यम से किया। साथ ही मोदी ने जापान के तबलावादकों की परफॉर्मेंस देखी। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24