प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काई रूट के इंफिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया।
इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का किया जाएगा। यह कैंपस तेलगांना के हैदराबाद में बना है।
इस कंपनी का हेड ऑफिस भी यही है। वहीं, यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फैसिलिटी 200,000 स्क्वायर फीट में फैली है।
इसके साथ ही उन्होंने ने स्काई रूट के प्रथम ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 का वर्चुअली अनावरण किया। रॉकेट को स्पेसटेक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है।
विक्रम-I भारत का पहलाऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल
विक्रम-I एक मॉड्यूलर ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है, जो छोटे सैटेलाइट को आसानी से अंतरिक्ष में भेजने के लिए डिजाइन किया गया है।
मॉड्यूलर तकनीक इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे मिशन और पेलोड की जरूरत के अनुसार इसके हिस्सों को बदला जा सकता है।
विक्रम सीरीज का नाम इंडियन स्पेस प्रोग्राम के फाउंडर डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है
इस इवेंट को वर्चुअली संबोधित करते हुए, PM मोदी ने कहा कि पिछले 6 से 7 सालों में भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र बड़े बदलावों से गुजर रहा है और यह अब खुला सहयोगी और नवाचार से प्रेरित अर्थतंत्र बन गया है।
Top Tags