PM मोदी को 75 वें जन्मदिन पर देश दुनिया से मिली बधाईयां

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। PM मोदी के जन्मदिन पर देश भऱ के लोगों ने प्रधानमंत्री को बधाई देनी शुरु कर दिया है, इस बीच राज्यों के नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और वैश्विक नेताओं तक प्रधानमंत्री मोदी को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है वही दिल्ली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होना है। बतादें दिल्ली के इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने 75 विशेष ड्रोन विकसित किए हैं, जो 17 सितंबर को त्यागराज स्टेडियम से उड़ान भरेंगे।प्रधानमंत्री मोदी को  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और न्यूजीलैंड के पीएम ने भी बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल रात ही बधाई दे दी। इस बीच राजधानी दिल्ली से लेकर अलग-अलग राज्यों में उनके जन्मदिन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,

 CM सैनी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पहुंचे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने एक पेड़ मां के नामकार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया।

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा कि आज संपूर्ण देश आनंद से भरा हुआ है जैसे आज कोई उत्सव हो। 140 करोड़ भारतवासी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। रक्तदान शिविर लग रहे हैं, स्वच्छता कार्यक्रम हो रहे हैं। आज हमने भी वृक्षारोपण किया है

 CM पुष्कर सिंह धामी  ने बधाई दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का हर पल देशवासियों के समर्पित रहा है। उन्होंने अपने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में जिस प्रकार विकास हुआ, ऐतिहासिक फैसले लिए गए, वैश्विक स्तर पर देश को एक विशेष पहचान मिली। यहां भी हमें आवश्यकता हुई उन्होंने हमारे राज्य की भरपूर मदद की है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और दीर्घ काल तक उनका नेतृत्व भारत को प्राप्त होता रहे।

PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सीएम करेंगी रक्तदान

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कहा कि 5 ड्रोन, 75 बड़ी योजनाएं समर्पित की जाएंगे। दिल्ली का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं रक्तदान कर रही हैं। भाजपा सेवा पखवाड़े में जनता की सेवा के लिए खुद आगे बढ़कर काम करती है।

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर राहुल गांधी और खरगे दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर ने अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे.’ वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. रिपोर्ट न्यूज पीडिया24