PM मोदी कर्नाटक-गोवा दौरे पर: गीता पारायण व राम प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा का दौरा करेंगे जहां वे धार्मिक कार्यक्रमों  में शामिल होगे।

गीता पारायण कार्यक्रम में शामिल होंगे 1 लाख लोग

प्रधानमंत्री मोदी करीब 11.30 बजें कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ जाएंगे और लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. बतादें यह एक भक्ति सभा है जिसमें 1,00,000 प्रतिभागी शामिल होंगे और विद्यार्थी, साधु-संत, विद्वान आदि एक साथ मिलकर भगवद् गीता का पाठ करेंगे। वे कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का भी उद्घाटन करेंगे और पवित्र कनकना किंदी के लिए कनक कवच समर्पित करेंगे।

गोवा में श्री राम की प्रतिमा का अनावरण

इसके बाद सारधा पंचाष्टमोत्सव के अवसर गोवा के कैनाकोना में श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ के 550 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे और भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.बतादें श्री राम की यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है कार्यक्रम के दौरान PM मोदी एक स्मारक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी रामायण थीम पार्क गार्डन का उद्घाटन करेंगे।

स्कूलों में छुट्टियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव किए गए हैं. इसके साथ  ही डुपी शहर, मालपे और मणिपाल पुलिस स्टेशन की सीमा में सभी आंगनवाड़ी, प्राइमरी और हाई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए कड़ी पुलिस सुरक्षा की गई है. करीब 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पूरा उडुपी शहर भगवा झंडों और झंडियों से पटा पड़ा रहा है.