प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय ने 25 से 28 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया (WFI) 2025 का चौथे संस्करण को आयोजित किया है। इस दौरान रूस के उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्री चिराग पासवान और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री व रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मौजूद रहें । इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक बड़ा मंच है। इसका लक्ष्य भारत के फूड प्रोसेसिंग और कृषि क्षेत्रों को बढ़ावा देना है। भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत का फूड प्रोसेसिंग सेक्टर पिछले 10 सालों में 20 गुना बढ़ गया है। उन्होंने इसका श्रेय केंद्र सरकार की पीएलआई स्कीम और मेगा फूड पार्कों जैसी पहलों को दिया। इन योजनाओं से विकास को बहुत बढ़ावा मिला है।
दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के उद्घाटन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बढ़ावा दे रही है। पीएलआई स्कीम और मेगा फूड पार्कों ने विकास को गति दी है। भारत लगातार वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान दे रहा है। यानी भारत दुनिया में खाने की चीजों की कमी को दूर करने में मदद कर रहा है
निवेश के लिए भारत आकर्षक स्थान
पीएम मोदी ने भारत को भोजन और कृषि में निवेश के लिए दुनिया का सबसे आकर्षक स्थान बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। इनमें से कई स्टार्ट-अप फूड और एग्रीकल्चर सेक्टर में काम करते हैं। हमारे स्टार्ट-अप सप्लाई चेन, रिटेल और प्रोसेसिंग को बदल रहे हैं। भारत में विविधता, मांग और इनोवेशन है। ये सभी कारक भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक जगह बनाते हैं।
Top Tags