PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया, सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय हैं जहां प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित होंगे. पीएम मोदी ने नए परिसर में सेवा तीर्थ की पट्टिका का अनावरण किया. यह नाम देवनागरी लिपि में परिसर की दीवार पर अंकित है.

इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र लिखा है. सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’। पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 में इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया। यह नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित है।

PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा।

सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में कुल 3 इमारतें हैं-

सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3

सेवा तीर्थ-1 में PMO है

सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और

सेवा तीर्थ-3 में NSCS और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है।

ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे। उद्घाटन  समारोह के दौरान आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और पीएमओ के अधिकारी सेवा तीर्थ भवन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित थे।

गौरतलब है केंद्रीय सचिवालय भवनों का नाम कर्तव्य भवन रखा गया है और राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है.  जानकारी के मुताबित PM मोदी सेवा तीर्थ से एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे पुराने PM ऑफिस में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक भी करेंगे। यह बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे तय है।