प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया को एक नई सौगात दिया है.PM मोदी ने बिहार के पूर्णिया जिले में नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का शुभारंभ किया एयरपोर्ट के निर्माण से सीमांचल और कोसी के अंदर आने वाले 7 जिलों को फायदा होगा। इससे पहले सीमांचल रेंज के पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज और कोसी रेंज के मधेपुरा, सहरसा, सुपौल के लोगों को बागडोगरा एयरपोर्ट या फिर दरभंगा एयरपोर्ट जाना पड़ता था। इन जिलों से सड़क मार्ग के रास्ते एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय और पैसे दोनों काफी खर्च होते थे। वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट से भागलपुर, खगड़िया जैसे जिलों के लोग भी हवाईअड्डा का लाभ उठा सकेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है बतादें बिहार में आने वाले कुछ सप्ताह में विधानसभा के चुनाव के मतदान के लिए चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है. बिहार में अपने पैर जमाने के सभी राजनीतिक दल जमकर मैदान में पसीना बहा रहे हैं. रैलियों से लेकर जनसभाओं का जमकर आयोजन किया जा रहा है साथ में चुनावी वादों का भी ऐलान किया जा रहा है.
बतादें यह नया टर्मिनल एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता में इजाफा करेगा और इलाके के विकास और इंटरकनेक्टिविटी में मदद करेगा. इसके साथ साथ आस-पास के जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा जिसमें पूर्णिया के अलावा अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल को सीधा फायदा मिलेगा. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags