PM मोदी ने 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

नई दिल्ली में शनिवार को 18वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में चयनित 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया। बतादें देशभर से चयनित युवा इस कार्यक्रम से जुड़े थे।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61 हजार से अधिक नौजवान जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे है।

साल 2026 का आरंभ उनके जीवन में नई खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि बसंत कल ही आया है, तो आपके जीवन में भी नए बसंत का आगमन हो रहा है. ये समय आपको संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है।

संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है पीएम मोदी ने कहा कि 61 हजार से ज्यादा युवा अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं.

आज आपको सरकारी अपॉइंटमेंट लेटर मिले हैं, जो राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेने का न्योता है.

ये लेटर एक वादा हैं, एक विकसित और समृद्ध भारत बनाने की तरफ एक कमिटमेंट हैं.

आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है. हमारी सरकार लगातार युवाओं के लिए नए मौके बनाने की कोशिश कर रही है.