PM मोदी ने पंजाब को 240 करोड़ रु का दिया तोहफा

PM मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पंजाब को तोहफा दिया है, बतादें केंद्र सरकार ने राज्य आ/पदा प्रतिक्रिया कोष के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब को 240 करोड़ रुपये की एडवांस किस्त जारी कर दी है। प्रदेश में बा/ढ़ हालात को देखते हुए केंद्र ने यह राशि जारी करने का फैसला लिया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश को भी 198 के करोड़ राज्य एडवांस किस्त जारी करने का ऐलान किया गया हैं। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड के 12 हजार करोड़ रुपये गायब होने के विवा/द के बीच केंद्र सरकार ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए एसडीआरएफ की इस साल की दूसरी किश्त एक महीना पहले रिलीज कर दी है। पंजाब को 240.80 करोड़ और हिमाचल प्रदेश को 198.80 करोड़ रुपये की राशि रिलीज की गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बा/ढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए आए थे उन्होंने उसी दिन यह घोषणा की थी कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश को अक्टूबर में मिलने वाली एसडीआरएफ की राशि की दूसरी किश्त एक महीना एडवांस में रिलीज कर दी जाएगी।

 

प्रधानमंत्री के जाते ही केंद्र सरकार ने यह राशि रिलीज कर दी है। अब राज्य सरकार को भी इसमें अपने हिस्से के 80 करोड़ रुपये शामिल देकर जमा करवाने होंगे। 15वें वित्तीय आयोग की सिफारिश पर सभी राज्यों को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड की राशि दो किश्तों में दी जाती है।पंजाब दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि पंजाब सरकार के पास 12 हजार करोड़ रुपये की राशि पहले से ही एसडीआरएफ में है साथ ही वह 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी वित्तीय सहायता के रूप में देंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि बा/ढ़ग्रस्त इलाकों के हुए नुक/सान का आकलन करने के लिए दो केंद्रीय टीमें आई हुई हैं उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित योजनाओं में फंड की एलोकेशन बढ़ाई जाएगी। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24