PM मोदी ने मालदा से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से पटरी पर दौड़ पड़ी है ,अभी तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा करने के लिए डिजाइन की गई थीं. लेकिन, अब लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए और उनकी यात्रा को सुखद और सुविधाजनक बनाने के लिए स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन का फैसला रेलवे ने लिया। बतादें पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी

पीएम मोदी आज 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12:45 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा में पहुंचे.

यहां उन्होंने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

 भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी।

उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात और उसके बारे में जाना। पीएम ने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बात की।

इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम हो जाएगा। अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं।

दौरे से पहले पीएम मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा- मैं कल बीजेपी रैली के दौरान मालदा और आस-पास के इलाकों के लोगों के बीच रहने का इंतजार कर रहा हूं।

हर गुजरते दिन के साथ, TMC के कुशासन की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है।

पश्चिम बंगाल TMC से तंग आ चुका है और उन्हें खारिज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोग विकास-उन्मुख बीजेपी सरकार चाहते हैं।

17 जनवरी को रात में असम में रुकने के बाद पीएम 18 जनवरी को कालियाबोर जाएंगे और 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।

यह एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है जिसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है।