Bihar: PM मोदी BJP मुख्यालय पहुंचे, NDA की जीत पर धूमधाम, जश्न जारी

बिहार में भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। यह साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है।  वही एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ चुका है।  बिहार का जनादेश लगभग स्पष्ट है। एनडीए 204 सीटों पर ठोस बढ़त मिली है। नतीजों में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है। महागठबंधन की झोली में महज 34 सीटें दिख रही हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और एनडीए में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बिहार में जश्न शुरू हो चुका है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है और लिट्टी-चोखा का भोज आयोजित किया गया है। जानकारी के मुताबित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे बीजेपी हेडक्वार्टर आएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विपक्ष पर जोरदार हमला कर सकते हैं। इनमें सबसे अधिक कांग्रेस और आरजेडी होगी। इसके साथ ही वोट चोरी के मुद्दे पर भी राहुल गांधी पर प्रहार कर सकते हैं।

 

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव के नतीजों पर लिखा कि ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

‘मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!’

 

बिहार चुनाव में मोदी और नीतीश की जोड़ी सुपरहिट

बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे साफ लग रहा कि इस बार भी मोदी और नीतीश की जोड़ी सुपरहिट हो गई है। इस तरह की जीत साफ बता रहा है कि एनडीए सरकार द्वारा चलाई गई महिला कल्याण योजना पूरी तरह से काम कर गई। महिलाओं ने जमकर वोटिंग की है।

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा और जद(यू) के गठबंधन की बढ़त के बाद दोनों पार्टियों के कार्यालयों में खुशी का माहौल बन गया. कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मना रहे हैं. एनडीए की बढ़त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी की लोकप्रियता अहम भूमिका रही है.