प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, इनमें सड़क, रेल, पुल और पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो रोजगार, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे। भारी संख्या में लोग पीएम के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान PM मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, गयाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए PM ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि बिहार की धरती से लिया कोई भी संकल्प खाली नहीं जाता है, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए लेकिन इसे हमने तिनके की तरह बिखेर दिया। PM नरेंद्र मोदी का संबोधन तकरीबन 34 मिनट तक चला, अपने भाषण में पीएम ने विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि “अगर किसी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री जेल जाता है तो वह कुर्सी पर बैठने का हकदार नहीं है। घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए बिहारियों का हक छीनने का आरोप लगाया”, गयाजी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम सीधे बोधगया स्थित एएमयू परिसर में सभा स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ वे खुली जीप में सवार होकर मंच तक आए। यहां से पीएम ने लगभग 13000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गयाजी में कार्यक्रम होने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय जिले के सिमरिया जा रहे हैं। यहां वे गंगा नदी पर बना औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। बेगूसराय में पीएम करीब 15 मिनट रुकेंगे, फिर वापस गयाजी होकर पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो जाएंगे। रिपोर्ट न्यूज पीडीया24
Top Tags