बिहार चुनाव से पहले PM-KISAN 21वीं किस्त जारी होने की संभावना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त के आधिकारिक तौर पर नवंबर 2025 के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है

जो 6 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से कुछ ही दिन पहले हो सकते है।

पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लाभार्थियों को ₹2,000 का पेमेंट पहले ही किया जा चुका है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को जल्द फाइनेंशियल मदद देने के लिए सितंबर और अक्टूबर में किस्त जारी की थी।

किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री किसान योजना  की 21वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी कर सकती है।

क्योंकि बिहार में चुनाव है और अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले यह किस्त जारी कर सकती है।

बिहार राज्य में 6 और 11 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट पहले से ही लागू है,

जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार इस दौरान PM-KISAN की नई किस्त जारी कर सकती है

जाने क्या है PM किसान योजना ?

फरवरी 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, योग्य किसानों को सालाना 6,000 रुपये की फाइनेंशियल मदद मिलती है।

यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि इनके लिए कुछ नियम भी है जिन किसानों का eKYC पूरा हो गया है

या जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक हैं, उन्हें ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की यह किस्त मिलेगी।

क्या है 21वीं किस्त का अपडेट?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 21वीं किस्त की है।

बतादें इस योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।

अब तक जारी हुई किस्त इसी क्रम में जारी हुईं और अब 21 वीं किस्त नवंबर महीने में जारी हो सकती है।

हांलाकि अभी यह कब जारी होगी इसकी अधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है