1अक्टूबर से नहीं होगी पेमेंट रिक्वेस्ट वाली ठ/गी

UPI पेमेंट कितना आसान ये बताने की ज़रुरत नही है,स्कैन करते ही पेमेंट हो जाता है, लाइफ बडी आसान हो गई है, लेकिन यही आसानी साइबर ठ/गों के लिए भी आसान हो गई है,UPI साइबर ठ/गों के लिए सबसे लोकप्रिय  हो गया था रोज की अनगिनत फ्राड किये जा रहे थे एक पेमेंट लिंक आती है और अकाउटं खाली हो गया, लेकिन शायद 1 अक्टूबर से इस पर लगाम लग सकता है, हांलाकि साइबर ठ/गी पर पूरी तरह लगाम लगेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन एक बड़ा बदलाव इस पर मदद जरुर कर सकता है, NPCI ने सभी बैंकों और पेमेंट एप (Google Pay, Phone P ,Pay tm) को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर, 2025 से UPI पर पीयर-टू-पीयर कलेक्ट रिक्वेस्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। UPI को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में NPCI का यह फैसला एक मील का पत्थर है।

 

 पेमेंट रिक्वेस्ट वाला फ्रा/ड-

पेमेंट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजेक्शन यूपीआइ का एक फीचर है, जो आपको किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे मांगने की सुविधा देता है। मान लीजिए, आपको अपने दोस्त से 1,000 रुपये लेने है। आप अपने यूपीआइ एप में जाकर दोस्त की यूपीआइ आइडी डालेंगे और 1,000 रुपये की कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजेंगे।

आपके दोस्त के पास एक नोटिफिकेशन जाएगा और जैसे ही वह अपना यूपीआइ पिन डालकर उसे अप्रूव करेगा, 1,000 रुपये आपके खाते में आ जाएंगे , जालसाजों ने इसे अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है और रोजाना लाखो की ठ/गी करते है

 

अब नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी!

एनपीसीआइ ने पहले भी इस धोखा/धड़ी को रोकने के लिए कलेक्ट रिक्वेस्ट की सीमा को घटाकर 2,000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया था। इससे धोखा/धड़ी में काफी कमी आई थी, लेकिन जाल/साज फिर भी नए-नए तरीकों से लोगों को फंसा रहे थे, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।

 

मर्चेंट के लिए जारी रहेगी यह सुविधा

खास बात यह है कि मर्चेंट (यानी दुकानदार और कंपनियां) पहले की तरह ही आपको कलेक्ट रिक्वेस्ट भेज पाएंगे। दरअसल, जब आप ई-कामर्स वेबसाइट से कोई सामान खरीदते हैं और यूपीआइ से पेमेंट का आप्शन चुनते हैं तो ये कंपनियां आपके फोन पर एक पेमेंट रिक्वेस्ट भेजती हैं। आप उसे अपना पिन डालकर अप्रूव करते हैं तो भुगतान पूरा हो जाता है।

यह प्रक्रिया पहले की तरह ही चलती रहेगी। आप पहले की तरह ही किसी को भी क्यूआर कोड स्कैन करके, मोबाइल नंबर से या यूपीआइ आइडी से सीधे पैसा भेज (पुश ट्रांजेक्शन) पाएंगे। सिर्फ पैसा मांगने (पुल ट्रांजेक्शन) वाले फीचर को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24