पटियाला पुलिस की ऑडियों रिकॉर्डिग की चंडीगढ़ लैब से जांच होगी

पटियाला पुलिस की ऑडियों रिकॉर्डिग को लेकर बड़ी खबर.. पंजाब की पटियाला पुलिस की कथित ऑडियों रिकॉर्डिग की अब चंडीगढ़ लैब से जांच होगी । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह आदेश दिए गए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने  इसकी जाचं के आदेश दिए।  दरअसल बीते दिनों शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कान्फ्रेंस काल पर हुई एक बैठक की आडियो रिकार्डिंग जारी करके आरोप लगाया था कि यह बैठक पटियाला जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच हो रही है। इसमें SSP वरुण शर्मा DSP को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामाकंन के वक्त धक्केशाही करने के लिए कह रहें है। इसमें सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए विरोधी दलों के उम्मीदवारों खास तौर से अकाली दल के प्रत्याशियों से नामांकन दाखिल करने के समय इस तरह की योजना बनाई जा रही है।

वही SSP वरुण शर्मा को अचानक से छुट्टी पर भेज दिया गया और उनकी जगह सरताज सिंह चहल पटियाला के SSP का अतिरिक्त चार्ज देखेगे।

मामला पंजाब में जिला परिषद पंचायत समिति चुनाव के बीच अकाली दल द्वारा एक ऑडियो रिकॉर्डिग जारी की थी जिसमें पटियाला पुलिस ने कथित ऑडियों रिकॉर्डिग क्लिप को फर्जी और एआई जनरेटेड बताया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कोई कॉल या निर्देश कभी जारी नहीं हुआ और न ही किसी अधिकारी को इस तरह के आदेश देने का अधिकार है।