“‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे से संसद गूंजी”

आज संसद परिसर में राहुल गांधी के साथ विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए। देशभर में गैस की किल्लत को लेकर हालात लगातार बिगड़ते दिख रहे हैं.  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने भारत की LPG आयात आपूर्ति को प्रभावित किया है, जिससे घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह की लाइनें प्रभावित हो रही हैं. सरकार पहले ही घरेलू रिफिल की बुकिंग में 25 दिन का गैप अनिवार्य कर चुकी है ।जिसमे 25 दिन बाद  ही गैस बुकिंग हो सकती है वो भी ऑनलाइन के द्वारा । इसको लेकर लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह भी किया, लेकिन विपक्ष नहीं माना तो कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसे बुधवार को खारिज कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता शुरु की लेकिन विपक्ष ने अपना प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगें

संसद परिसर में राहुल गांधी के साथ विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए।

राहुल गांधी ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमला करते हुए कहा कि मोदी जी  कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।’

 

इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को लेकर कहा..ये लोग कांग्रेस देश और लोकतंत्र के दुश्मन हैं। ये लोग लोकसभा में गरीबों के पैसे का दुरुपयोग करते हैं। ये देश में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करते हैं। हमने महामारी के दौरान हालात संभाले थे, इसे भी संभाल लेंगे।