चंडीगढ़ Rose Garden में 20-22 फरवरी तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में Rose Festival 2026 के मद्देनज़र Rose Garden में 20 से 22 फरवरी तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए Chandigarh Traffic Police ने एडवाइजरी जारी की है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सेक्टर-16 की सड़कों, साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।ट्रैफिक पुलिस ने निर्दश दिया है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर तुरंत टोइंग की जाएगी और तुरंत कार्रवाई होगी। वाहन टो होने या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते है।

 यहां पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित

  • सेक्टर-16 की आंतरिक सड़कें
  • साइकिल ट्रैक
  • पैदल मार्ग

निर्धारित पार्किंग स्थल

  • सेक्टर-9: चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, यूटी सचिवालय के पीछे
  • पंजाब पुलिस मुख्यालय से केन्द्रीय सदन तक पार्किंग क्षेत्र
  • सेक्टर-16 रोज गार्डन के पीछे
  • सेक्टर-17: होटल ताज के सामने पार्किंग
  • टीडीआई मॉल के सामने
  • मल्टी लेवल पार्किंग और नीलम पार्किंग

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नियमों का पालन करते हुए आयोजन का आनंद लें, ताकि सभी के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।