परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। अब करीब एक महीने बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम नीर रखा गया है। परिणीती चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राघव चड्ढा और बेटे के पैरों के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,
“जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम।”
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लाखों फैंस के दिलों की बात को मानतें हुए इस कपल ने अपने बेटे की पहली फोटो शेयर कर दी है. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में बेटे के पेरेंट्स बने हैं. फैंस उनके बेटे की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का बेटा आज एक महीने का हो गया है. परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में बेटे को जन्म दिया था। कपल ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी की थी।
बता दें परिणीति और राघव ने अगस्त के महीने में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंटकी थी. जिसके बाद अक्टूबर में परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है. फैंस एक महीने से उनके बेटे की झलक देखने का इंतजार कर रहे थे.
परिणीति चोपड़ा के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके बेटे के नाम की तारीफ कर रहे हैं.
Top Tags