धान खरीद शुरू होने से पहले पंचकूला प्रशासन अलर्ट मोड में!

पंचकूला,18 सितम्बर: उपायुक्त सतपाल शर्मा ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के दौरान जिला पंचकूला की अनाज मंडियों में धान और बाजरा की खरीद को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्दे/श संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असु/विधा न हो।

उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचकूला की अनाज मंडी पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी में हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और हैफेड द्वारा धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मंडियों में पीने के पानी, स्वच्छता, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए। श्री शर्मा ने कहा कि किसानों की फसल की खरीद में कोई बा/धा न आए और उन्हें मंडियों में किसी भी प्रकार की परे/शानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने खरीद एजेंसियों — हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और हैफेड — को निर्दे/शित किया कि मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए और पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चर मीटर व बारदाना की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान तय समय सीमा में किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि जिला में किसानो द्वारा “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर अब तक 50,744 एकड़ भूमि का पंजीकरण किया गया है जिसमे से 44 ,630 एकड़ धान का रकबा है ।बैठक में एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव, हैफेड के जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक पी.के. गुप्ता मौजूद रहें