“हमारे बुजुर्ग हमारा मान”: मोहाली में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

मोहाली, 10 फरवरी:  एसएएस नगर के खेल भवन सेक्टर-78 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब, एसएएस नगर द्वारा ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 45 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना की शानदार मिसाल पेश की।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिताओं के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएफओ श्री गुरमीत सिंह (पीसीएस) ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नवदीप कौर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने इस खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला खेल अधिकारी एसएएस नगर श्री रुपेश कुमार बेगड़ा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।