उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर, घने से बहुत घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है
IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में ठंड का असर बना रहेगा,
जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ो से चल रही बर्फिली हवाओं की वजह से पंजाब औऱ चंडीगढ़ में ठंड का कहर बढ़ गया है
इस सीजन में पहली बार नवांशहर में शून्य डीग्री तापमान दर्ज किया गया है
पंजाब औऱ चंडीगढ़ मे घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण विजिबिलिटी शून्य हो गयी है
मौसम को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां तो बढ़ा दी गई है लेकिन ऑफिस आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।
वही IMD ने आज पंजाब में शीतलहर का ऑरेेज अलर्ट जारी किया है।
Top Tags