लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दल इस तैयारी में जुट गए हैं।विपक्षी दलों का कहना है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सत्ता पक्ष को लोकसभा में बोलने की अनुमती देते है लेकिन विपक्ष के साथ भेदभाव की नीति अपनाते हुए उन्हें बोलने का मौका नही देते है।

दरअसल राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हर रोज सदन की कार्यवाही में बाधा आई और स्पीकर को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वही अब विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले  तमाम विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे थे जहां उनकी एक मीटिंग हुई।

भेदभाव की नीति से परेशान विपक्ष

बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब तक नहीं दे पाए। विपक्ष खासतौर से कांग्रेस की महिला सांसदों ने उनकी सीट घेर रखी जिसके कारण उन्हें अपना भाषण स्थगित करना पड़ा।इसके साथ ही स्पीकर पर कागज उछालने के मामले पर विपक्ष के 8 सासंदो को निलंबित किये जाने से भी विपक्ष नाराज है

बजट सत्र में राहुल गांधी ने पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के कुछ अंश को पढ़ा और चीन के लद्दाख में हुए गतिरोध का मुद्दा उठाया था। वहीं चेयर की ओर से यह कहा गया कि अप्रकाशित किताब के अंश को पढ़ना उचित नहीं है। इस फैसले के विरोध में विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी को सदन में बोलने नही दिया गया। बार बार सदन को स्थगित  किया गया, विपक्ष की ओर राहुल गांधी को बोलने देने की मांग की जाती रही।अब विपक्ष 8 सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग भी कर रहा है।