संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है वही आज गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर फिर से विपक्षी सांसदों ने इस बार दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर सुबह से हंगा/मा शुरु किया, बतादे दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और इस मामले में सरकार की नाकामी को देखते हुए गुरुवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सरकार की नाकामी के खि/लाफ विरो/ध प्रदर्शन किया। प्रदर्श/नका/रियों ने हाथ में एक बैनर भी ले रखा था, जिस पर लिखा था मौसम का मजा लीजिए। इस बैनर में पीएम मोदी की तस्वीर भी दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही कई सासंद गैस मास्क पहनकर पहुंचे है।इसके साथ ही सांसदों ने एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की है.
प्रदर्शन में कई सांसद शामिल
प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले समेत कई विप/क्षी सांसद शामिल थे। विपक्षी सांसद संसद में वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहे थे। इस मौके पर CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो प्रदूषण के खि/लाफ कुछ करे।
प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान
इसके साथ ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि किस मौसम का मजा लें? बाहर देखें कि क्या स्थिति बनी हुई है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग सांस नहीं ले पा रहे हैं..हर साल यह स्थिति बिगड़ती जा रही है। हर साल सिर्फ बयानबाजी होती है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती..हमने बोला है कि सरकार इस पर कार्रवाई करे, हम उनके साथ खड़े हैं। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। सीनियर सिटिजन को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहें है।
Top Tags