भारतीय सेना की जाबाज कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर परचम लहराने के बाद पहली बार उत्तराखंड आयेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित कर्नल सोफिया और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 9 नवंबर को देहरादून पहुंचेगी।
कर्नल सोफिया देहरादून के जनजातीय गुरुकूल दून संस्कृति स्कूल में बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगी।
वही इस आयोजन को लेकर बच्चों में खूब उत्साह है।
इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण के रजत जयंती के कार्यक्रम देहरादून के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय
के कार्य़क्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे है।
वही इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभिन्न प्रमुख विश्वविद्यालय के कुलपति भाग लेगें।
वही जानकारी के मुताबित रक्षा मंत्रालय कर्नल सोफिया के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जांच करेगा।
Top Tags