Zomato-Swiggyसमेत ऑनलाइन डिलीवरी आज रहेंगे हड़ताल पर

आज कोई भी ऑनलाइन डिलीवरी आप को नही मिलेगी या आपको लंबे समय का इंतजार भी करना पड़ सकता है इसका असर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की डिलीवरी पर भी पडेंगा  क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स और डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म्स से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर 3 फरवरी को देशभर में काम बंद रखने का ऐलान किया है. इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स डिलीवरी, कैब सर्विस, साथ ही होम सर्विस प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कई सेक्टरों पर असर पड़ने की संभावना है.

हड़ताल को लेकर गिग वर्कर्स का कहना है कि लंबे समय से वे असुरक्षित कार्य परिस्थितियों, कम आय और मनमाने फैसलों का सामना कर रहे हैं, बिना किसी नोटिस के या उनको बिना बताये उनकी आईडी ब्लॉक कर दी जाती है जिसका असर उनकी कमाई पर पड़ता है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है. Zomato, Swiggy, Blinkit और Zepto जैसे प्लेटफॉर्म्स से जुड़े लाखों Gig Workers अपने साथ हो रही शोषण को लेकर आज काम बंद करने का ऐलान किया है

गिग वर्कर्स की मांग

1-इस विरोध में केवल डिलीवरी पार्टनर ही नहीं, बल्कि online प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ब्यूटिशियन, स्पा और सैलून वर्कर्स, घरेलू कामकाज से जुड़े कर्मचारी, सफाई कर्मी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, AC टेक्नीशियन और कारपेंटर जैसे सर्विस प्रोवाइडर भी शामिल होंगे

2- शोषण को लेकर राइडर्स की मांग है कि उन्हें कम से कम ₹20 प्रति किलोमीटर का भुगतान मिले या ₹24,000 मासिक वेतन तय किया जाए

3- उनके लिए केंद्रीय कानून बने।

4- (ESI), पीएफ (PF) और पुख्ता दुर्घटना बीमा की सुविधा मिले।

5- आईडी सस्पेंड करने से पहले सुनवाई का मौका दिया जाए।

आज अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की डिलीवरी भी कुछ चुनिंदा इलाकों में प्रभावित हो सकती है।